नामीबिया और जिम्बाब्वे ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

News Saga Desk

हरारे : नामीबिया और जिम्बाब्वे ने गुरुवार को यहां खेले गए अफ्रीकी क्वालिफायर के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर 2026 टी20 क्रिकेट विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह विश्व कप अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।

नामीबिया ने तंजानिया को 63 रन से हराया। टीम के स्टार ऑलराउंडर जे.जे. स्मिट ने 43 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट भी लिए।

दूसरे सेमीफाइनल में मेज़बान जिम्बाब्वे ने केन्या को सात विकेट से पराजित किया। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रायन बेनेट ने सिर्फ 25 गेंदों पर 51 रन की तूफ़ानी पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई।

इन जीतों के साथ नामीबिया और जिम्बाब्वे दोनों ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब दोनों टीमें शनिवार को अफ्रीकी क्वालिफायर के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

अब तक 20 में से 17 टीमों ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि शेष तीन स्थान एशिया-प्रशांत क्षेत्र के क्वालिफायर से तय होंगे, जो अगले सप्ताह ओमान में शुरू होंगे।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More