नालंदा में 23दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का मंत्री ने किया बितरण

नालंदा, जिला मुख्यालय स्थित बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त बैट्री चालित 23 ट्राई साईकिल का वितरण दिव्यांग के बीच गुरूवार को किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी दिव्यांगजन अपनी असहायता के कारण पीछे न रह जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहायता दे रही है। ट्राईसाइकिल केवल एक साधन नहीं है बल्कि दिव्यांगजनों के लिए आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन अपने परिवार के लिए बोझ नहीं बल्कि एक वरदान बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित किए गए सभी पात्र दिव्यांगजनों तक सहायता योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से काम कर रही है।सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। हमारी सरकार ने वो कर दिखाया,जिसका झूठा ख्वाब विपक्ष दिखाता रहा। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य में सामाजिक सुरक्षा और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ वादे करते हैं,नीतीश कुमार काम करते हैं।वृद्धजन,दिव्यांग और विधवा माताओं-बहनों को 1100 प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला कर दिखाया कि सामाजिक न्याय पोस्टर से नहीं नीति और नीयत से होता है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More