नेपाल में अमेरिकी दूतावास पर लगा यूक्रेन के समर्थन वाला बैनर हटाया गया

News Saga Desk

काठमांडू : काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के भवन पर यूक्रेन के समर्थन में लगाया गया बैनर हटा दिया गया है। अमेरिकी प्रशासन के निर्देशन के बाद से यह बैनर हटाया गया है।

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के साथ ही दुनिया भर के अमेरिकी दूतावास पर यूक्रेन के समर्थन में बैनर लगाया गया था। इसी क्रम में काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास में भी 24 फरवरी, 2022 को ‘हम यूक्रेन के साथ हैं’ लिखा बैनर लगाया गया था। अमेरिकी प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास से यूक्रेन के समर्थन वाला बैनर उतार दिया गया है।

दूतावास की प्रवक्ता जहरा नकवी ने बताया कि आज से अमेरिकी दूतावास में एक झंडा नीति अपनाने का निर्देश आने के बाद से दूतावास के भवन पर लगे अमेरिकी झंडा के अलावा अन्य सभी झंडा और बैनर हटाया गया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More