नेपाल सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को दी जाने वाली सुरक्षा वापस ली

News Saga Desk

काठमांडू | नेपाल की अंतरिम सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के पास रहे सुरक्षा बलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक ने यह निर्णय लिया है।

गुरुवार शाम प्रधानमंत्री के सरकारी कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक के बारे में सरकार के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने बताया कि आवश्यकता से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस वालों को वापस बुलाया गया है।

सरकार के प्रवक्ता खरेल के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली की सुरक्षा में रहे 24 कमांडो में से 22, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल प्रचण्ड के पास रहे 34 कमांडो में से 32, पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के पास रहे 16 में से 14 तथा पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के पास रहे 14 सुरक्षा बलों में से 12 को वापस बुलाने का निर्णय किया गया है।

सरकार का तर्क है कि आवश्यकता से अधिक सुरक्षा फौज को वापस कर उन्हें अन्यत्र आवश्यकता के अनुसार ड्यूटी पर जाने को कहा गया है। सरकार का यह निर्णय उस समय आया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री ओली ने सरकार की वैधानिकता पर सवाल खड़े किए हैं और खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More