पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ राहत के लिए यूथ कांग्रेस ने भेजी राहत सामग्री

NewsSaga Desk

नई दिल्ली | भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए राहत सामग्री भेजी। दिल्ली में युवा कांग्रेस मुख्यालय से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने दो ट्रकों में भोजन, दवाइयां, पानी और कंबल जैसी आवश्यक वस्तुएं रवाना कीं।

इस मौके पर चिब ने कहा कि संकट के समय मानवता सबसे बड़ी शक्ति है और युवा कांग्रेस राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रही है। केंद्र सरकार तुरंत कदम उठाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता उपलब्ध कराए। युवा कांग्रेस के एसओएस अभियान के तहत राशन, खाद्य तेल, आलू, प्याज, चीनी, मसाले, पानी की बोतलें और दवाइयां भेजी गई हैं।

चिब ने कहा कि यह सहायता केवल सामग्री नहीं, बल्कि करुणा और जिम्मेदारी का संदेश है। युवा कांग्रेस की टीमें प्रभावित राज्यों में लगातार राहत कार्य में जुटी हैं और जल्द ही अन्य राज्यों तक मदद बढ़ाई जाएगी।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी, शिवी चौहान, खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव हरि कृष्णा, मनु जैन, रूपेश भदौरिया, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा और हरियाणा उपाध्यक्ष सोमिल संधू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More