पटना में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से एक की मौत, दूसरा घायल

Newes Saga Desk

पटना : राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अन्तर्गत भूतनाथ रोड के समीप बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल का ऑक्सीजन गैस सिलेंडर शुक्रवार की शाम ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर वाहन से अनलोड करने के दौरान अचानक फट गया।

इस घटना में ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे एक कर्मी के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिलेंडर उतारने में सहयोग कर रहे अस्पताल के एक कर्मी का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस बाबत अनुमंडल अधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि ऑक्सीजन उतारने के क्रम में एक की मौत हुई है जबकि एक घायल है। अनुसंधान में बहुत सारी बातें सामने आयेंगी। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More