News Saga Desk
बेतिया | पश्चिम चंपारण ज़िला स्थित मैनाटाड़ ब्लॉकके प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में अंडा खाने के बाद बच्चों को उल्टी पेट दर्द व माथे में चक्कर आने की शिकायत पर दर्जनाधिक छात्र छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को खतरे से बाहर बताया।
जानकारी के अनुसार पीएस पुरैनियामें भोजनावकाश के दौरान बच्चों को भोजन परोसा गया। जिसे बच्चों ने खाना प्रारंभ किया। खाना खाने के बाद बच्चे उल्टी करने लगे। कुछ बच्चे चक्कर और माथे में दर्द होने की शिकायत की। इस मामले की जानकारी अभिभावकों तक पहुंच गयी। काफी संख्या में अभिभावक विद्यालय में पहुंच गये। वर्ग एक से पांच तक के अठाईस बच्चों को अभिभावकों ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां पर सीएचसी प्रभारी डॉ विजय चौधरी के नेतृत्व में मेडिकल टीम के द्वारा अस्पताल आये बच्चों का इलाज किया गया ।
सीएचसी प्रभारी चौधरी ने बताया कि अस्पताल आयें सभी छात्र-छात्राएं खतरे से बाहर हैं । अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की गहनता से इलाज और जांचोपरांत ओआरएस उपलब्ध कराते हुये उन्हें अस्पताल से घर वापस भेजा जा रहा है।रेफर करने की स्थिति में कोई बच्चे नहीं है। इधर विद्यालय में बच्चों के बिमार होने और इलाज के लिए अस्पताल लाये जाने के घंटे बीत जाने के बाद भी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे अस्पताल पहुंचे अभिभावक कुरैशा खातुन, मोहम्मद इलियास राजेश राम, सरफुद्दीन ,रियाजुल आदि ने बताया कि हम लोग अपने-अपने बच्चों को अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे हैं लेकिन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार का कोई अता पता नहीं है।
प्रधानाध्यापक अशोक कुमार के मोबाइल पर बात करने के बाद उन्होंने बताया कि पिड़ारी के मंटू किराना स्टोर के यहां से अंडा का उठाव हुआ था। मै भी अस्पताल पहुच रहा हूं। उधर सूचना मिलती हुई मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता भी अस्पताल पहुंचकर बीमार छात्राओं के बारे में जानकारी ली और स्वयं घंटा मौजूद रहें। वही एमडीएम प्रभारी जाहिद इकबाल ने बताया कि दो-तीन बच्चों को पहले से बुखार आया था और उन्हें अंडा खाने के बाद उल्टी होने लगी। ऐसा देख अन्य बच्चे भी शिकायत करने लगे। उसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है मैं भी अस्पताल पहुंच रहा है।
उधर प्रभारी बीईओ नीरज कुमार ने बताया कि मैं विद्यालय पहुंचकर जांच किया हूं।
अंडा खाने के बाद बच्चों की स्थिति बिगड़ी है। ख़बर लिखने तक सभी बच्चे खतरे से बाहर है।
No Comment! Be the first one.