पहाड़ी की चोटी में मिली हनुमान की प्राचीन प्रतिमा

News Saga Desk

चतरा : जिले के पत्थलगडा स्थित पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य कलाकृतियों का मिलना जारी है। चौथे दिन पहाड़ी की चोटी में हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा मिली है।

शनिवार संध्या के आसपास जेसीबी से परिसर की सफाई और समतलीकरण कराई जा रही थी। इसी क्रम में जमीन के नीचे से पौने दो फीट ऊंचा और 1 फीट चौड़ा ग्रे स्टोन का बना प्रतिमा निकला। हनुमान जी की प्रतिमा का स्वरूप संकट मोचन का है। जेसीबी से समतलीकरण के दौरान प्रतिमा का एक एक हाथ क्षतिग्रस्त हो गया है।

मोरशेरवा पहाड़ी की चोटी में अष्टभुजी मंदिर के उतरी भाग में यज्ञ मंडप निर्माण के लिए पिछले चार दिनों से समतलीकरण का कार्य चल रहा है। दो जेसीबी मशीन से यहां सफाई किया जा रहा था। इसी के क्रम में तीन दिन पहले यहां लगभग 200 साल प्राचीन माता लक्ष्मी की एक प्राचीन प्रतिमा मिली थी। उसके बाद यहां अष्टधातु का एक वजनी घंटा भी मिला था। सफाई के दूसरे दिन यहां मिट्टी के बने कई कलश और दीये भी मिले थे। इन कलाकृतियों के पहाड़ी की चोटी में शिव मंदिर में रखकर पूजा अर्चना की जा रही है। चौथे दिन जिस स्थान में अन्य कलाकृतियां मिल रही थी वहां हनुमान जी की भी प्राचीन प्रतिमा मिली है। इसके बाद इस स्थल की महत्व बढ़ गई है। आसपास के ग्रामीण इसे पूर्वजों की धरोहर बता रहे हैं।

नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश दांगी, समाजसेवी तारकेश्वर राणा सहित ने अन्य बताया कि 50 के दशक से लेकर अब तक पहाड़ी में सावन सप्तमी पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। यहां खीर का भोग नावाडीह स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा लगाया जाता था। आसपास के गांवों के लोग सदियों से यहां वैवाहिक रश्म के बाद मोर और पगड़ी चढ़ाते थे। यह स्थल आसपास के क्षेत्र का सबसे ऊंचा जगह है। यह ग्रामीण आस्था का केंद्र है।

झारखंड पुरातत्व एवं कला संस्कृति विभाग के पूर्व सहायक निदेशक और प्रसिद्ध पुरातत्वविद डॉ हरेंद्र सिंहा ने बताया कि प्राचीन प्रतिमाओं के मिलने से इस जगह की महत्ता बढ़ गई है।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More