पिता की डांट से नाराज बेटी ने की आत्महत्या

News Saga Desk

भागलपुर | जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के गुडी बहादुरपुर गांव में मंगलवार को अपने पिता की डांट से नाराज होकर बेटी सुमन रंजन ने आत्महत्या कर ली।

घटना को लेकर मृतका के पिता जितेंद्र मंडल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने अपनी बेटी को किसी बात को लेकर डांटा था। इसके बाद मंगलवार को वह खेत में काम करने गए थे। जबकि उनकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार गई थी।

इसी दौरान सुमन घर में अकेली थी। जब वे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More