प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धाज का आज तमिल थलाइवाज से सामना

News Saga Desk

जयपुर | प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में आज रात यूपी योद्धाज का सामना तमिल थलाइवाज से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मैच में यूपी की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

टीम ने चार मैचों में हार के साथ एक चुनौतीपूर्ण दौर का सामना किया है, लेकिन टीम ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया है जिससे यह संकेत मिलता है कि टीम वापसी करने की स्थिति में है। रक्षात्मक रूप से मज़बूत टीम अपनी ताकत को मैदान पर परिणामों में बदलने की कोशिश करेगी। टीम अंक तालिका में 6 मैचों मे दो जीत और चार हार के साथ दसवें नंबर पर है।

मैच से पहले टीम के सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने गलतियां कम करने पर जोर दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम कई मैचों में काफ़ी करीबी रहे हैं, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों को कम करने की जरूरत है। अगर हमारी रेडिंग और डिफेंसिव दोनों ही अच्छी तरह से काम करती हैं, तो हमें बेहतर नतीजे मिलने का पूरा भरोसा है। खिलाड़ियों का प्रयास जबरदस्त रहा है और हम इसे नतीजों में बदलने के लिए काम कर रहे हैं।”

इस बीच, तमिल थलाइवाज का यह सीज़न मिला-जुला रहा है और वे भी निरंतरता बनाए रखने के लिए उत्सुक होंगे। यूपी भी इस मैच में एक अहम जीत की उम्मीद से उतरेगा।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More