फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू

अररिया, फारबिसगंज के विघटित कृषि उत्पादन बाजार समिति के दुकानों में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से कई दुकान जलकर राख हो गए।

बाजार समिति परिसर स्थित मसाला और फल की दुकानों में भीषण अगलगी की घटना घटित हुई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।आगजनी में दो दुकानें जलकर राख हो गई। हलदर दास पिताः उमेश दास की मसाला दुकान और टुनटुन भगत की दुकान और बंटी चौधरी फल और संबंधित सामग्री बिक्री वाली दुकान में आग लगी।आगजनी में फैयाज अंसारी की दुकान भी जलकर स्वाहा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई और हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर मुस्तैदी दिखाते हुए काफी मशक्कत उपरांत आग पर काबू पाने में सफलता पाई।दमकलकर्मियों ने तीन दिशाओं से दुकानों को घेरकर तेजी से आग बुझाने का प्रयास किया। इस अभियान की अगुवाई अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद कर रहे थे। उनके साथ हवलदार वकील आलम, अग्निशमन कर्मी विक्रम कुमार, ऋषि मुनि देव समेत अन्य जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।मौजूद रही, मगर भीड़ के कारण वे भीतर घुसने से असमर्थ दिखे। एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने बताया कि विघटित बाजार समिति में दो दुकान जलकर खाक हुई है। अग्निशमन दल ने काफी मुस्तैदी से आग पर काबू पाने का काम किया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More