बलोचिस्तान में पीपीपी और पीएमएल-एन नेता के घरों पर ग्रेनेड हमला, सात सुरक्षाकर्मी घायल

News Saga Desk

इस्लामाबाद | पाकिस्तान में बलूचिस्तान के खुजदार के दो तलवार इलाके में शुक्रवार देररात पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता आगा शकील अहमद दुर्रानी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर आगा शाजेब दुर्रानी के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले में सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शहजादा उमर अब्बास बाबर के अनुसार, हमलावरों ने घर की बाहरी दीवार पर ग्रेनेड फेंका। इससे विस्फोट हुआ और आसपास की इमारतों में भी इसकी गूंज सुनाई दी।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावर विस्फोट के बाद भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाबर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की मदद से आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा, “हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगे और उनके पीछे छिपे तत्वों का पर्दाफाश करेंगे।”

उन्होंने बताया कि घायल सुरक्षा कर्मियों को खुजदार टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवादी कृत्य बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लोगों और राजनीतिक नेतृत्व के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को तत्काल जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का निर्देश दिया।

खुजदार के पूर्व जिला महापौर और पीपीपी नेता आगा शकील अहमद दुर्रानी ने इस हमले को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, “हम शहीदों की पार्टी हैं और इस तरह के हमले हमें डरा नहीं सकते। बलोचिस्तान में शांति बहाल करना हमारी प्राथमिकता है।” उधर, इस घटना से निवासियों में भय फैल गया। अधिकारियों ने कहा कि खुजदार में पहले भी ऐसे हमले हुए हैं। उनकी प्राथमिकता जिले में शांति बहाल करना है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More