बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत

News Saga Desk

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के करकट स्थित एनएच 39 पर शनिवार को बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई । जबकि मोटरसाइकिल सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान लालमनी देवी (35) के रूप में हुई है । महिला सदर थाना के मनकेरी खैरा गांव की रहने वाली थी। वहीं घायलों में अमिता देवी और रामप्रीत उरांव शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों लोग अपने गांव से होटवाग की ओर जा रहे थे । इसी दौरान सामने से एक यात्री बस आ गई। सड़क पर मोड होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और बस की चपेट में आ गया । इससे लालमनी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए ।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को भी कब्जे में ले लिया है।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More