बांग्लादेश के चटगांव में हादसा, दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 12 घायल

NEWS SAGA DESK

ढाका। बांग्लादेश में चटगांव के लोहागरा उप जिला में आज सुबह दो बसों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, दोहाजारी हाइवे पुलिस के एसआई मोनजूर हुसैन ने बताया कि यह दुर्घटना चटगांव-कॉक्स बाजार हाइवे पर जंगलाई मजार गेट इलाके में सुबह करीब 7:30 बजे हुई। मृतकों में 21 वर्षीय अराफात, 18 वर्षीय रिफात, 28 वर्षीय निजाम, 14 वर्षीय सिद्दीकी और 30 वर्षीय नाजिम शामिल हैं।

लोहागरा फायर स्टेशन के अधिकारी राखल चंद्र रुद्र ने बताया कि चटगांव से कॉक्स बाजार की ओर जा रही सौदिया परिवाहन की बस विपरीत दिशा से आ रही एक मिनी बस से टकरा गई। मिनी बस कॉक्स बाजार के उखिया उपजिला से चटगांव के सतकानिया जा रही थी। रुद्र के अनुसार,घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई और 10-12 अन्य घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। एसआई मोनजूर ने कहा कि दोनों बसों को जब्त कर लिया गया है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More