बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

News Saga Desk

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे कसाब मोहल्ला में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को सद्दाम कुरैशी (30) को गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या दो बताया जा रहा है। दोनों बाइक से पहुंचे थे। जख्मी युवक मेदिनीनगर की शास्त्री नगर निवासी नमिता देवी मर्डर केस में जेल जा चुका है। सद्दीक चौक से सटे एक दुकान में दिनदहाड़े नमिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस हर एक एंगल पर जांच में जुटी हुई है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

जख्मी युवक की पत्नी नजराना बीवी ने निजी अस्पताल में बताया कि उसके सोहर सद्दाम कुरेशी नौ माह के बच्चे की देखभाल कर रहे थे। घर के बाहर धूप में खड़े थे। मैं कमरे में अंदर मोजा लेने अंदर गयी थी। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से दो युवक पहुंचे और गोली चलाकर भाग निकले।

महिला ने बताया कि घटना को मिंटू रंगसाज औऱ साबिर रंगसाज ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। दोनों गढ़वा के रहने वाले हैं। दोनों छोटू रंगसाज मर्डर केस में शामिल थे। छोटू की हत्या रांची में दिनदहाड़े कर दी गई थी।

नजराना ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, गोली लगने के बाद जख्मी हालत में सद्दाम को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के लिए डॉक्टर राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। कंधे से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी है। युवक की स्थिति ठीक-ठाक बताई गई है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More