बिहार विधानसभा चुनाव : मैं विधानसभा का चुनाव नहीं लडूंगा,पार्टी को होगा नुकसान : प्रशांत किशोर

News Saga Desk

पटना | जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है।

प्रशांत किशोर ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टी सदस्यों ने फैसला कर लिया है, मुझे सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के काम पर ध्यान केंद्रित करना है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से जो काम है, उसी को पूरी तरह से मैं कर लूं तो काफी होगा। अगर चुनाव लड़ने जाऊंगा तो 4 से 5 दिन का नुकसान होगा। इस नुकसान से पार्टी के कई उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पार्टी के हित में मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है कि जो काम मैं कर रहा हूं, वह करता रहूं। उन्होंने कहा कि पार्टी को कम से कम 150 सीटें जीतनी होंगी, नहीं तो इसे हार के रूप में देखा जाएगा।

प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही जानती है कि ये लोग लूट के लिए लड़ रहे हैं। जब आप सोचेंगे कि आप बिहार को कितना लूट सकते हैं, तो ऐसा होना तय है। राजग और महागठबंधन, दोनों की यही स्थिति है। सम्राट चौधरी के खिलाफ एक जाने-माने डॉक्टर चुनाव लड़ रहे हैं और तारापुर में उन्हें घेर लिया जाएगा।

Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More