बोकारो में हाथियों का कहर, एक की मौत

News Saga Desk

बोकारो : बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास बुधवार रात हाथियों के झुंड ने एक निर्माणाधीन क्रेशर साइट पर हमला कर दिया।

हमले में पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के कुल्टी निवासी मिस्त्री कलाम अंसारी (49) की मौत हो गई। हाथियों ने निर्माणाधीन कमरे को तोड़ते हुए मजदूरों में अफरा-तफरी मचा दी और चावल सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। देर रात सात-आठ की संख्या में हाथियों का झुंड साइट पर पहुंचा और आराम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। इससे मजदूर भागने लगे, लेकिन कलाम अंसारी भाग नहीं सका और हाथियों ने उसे कुचल दिया।

घटना की सूचना पाकर महुआटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम भी बाद में पहुंची।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाओ दल को सक्रिय करने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सके।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More