भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ बदसुलूकी

News Saga Desk

हजारीबाग : हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी एवं बहु के साथ बदसुलूकी करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।

अमृत नगर समिति के सदस्यों ने उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना को लेकर प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक प्रीति किस्कू अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थी। गुरुवार रात में वह अमृत नगर में थी। वहां समिति के सदस्यों ने उनके साथ बदसुलूकी की। इसका विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया।

बताया जाता है कि घटना के वक्त वहां पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी सुनील भास्कर ने हजारीबाग एसपी को दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। आईजी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More