भारतीय दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए फिर इस हफ्ते जाएगा अमेरिका

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्‍ताह अमेरिका की यात्रा पर जाएगा। दोनों पक्ष इस समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच आगामी बातचीत एक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर केंद्रित है। एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि दोनों पक्ष समझौते के पहले भाग के लिए शरद ऋतु की समय-सीमा पर विचार कर सकते हैं। हाल के महीनों में भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताएं प्रगति और गतिरोध के बीच झूलती रही हैं। टैरिफ तनाव के कारण उत्पन्न अंतराल के बाद सितंबर में दोनों पक्षों ने आमने-सामने बातचीत फिर से शुरू की।

उल्‍लेखनीय है कि सभी की निगाहें उस समय-सीमा पर हैं, जो दोनों पक्षों ने मोटे तौर पर नवंबर के लिए डेडलाइन तय की है। इस वर्ष फरवरी में दोनों देशों के नेताओं ने अधिकारियों को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर वार्ता करने का निर्देश दिया था।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More