भारतीय राजदूत की नेपाल के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात, निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई

News Saga Desk

काठमांडू | नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रविवार को अंतरिम सरकार के ऊर्जा, शहरी विकास और भौतिक निर्माण मंत्री कुलमन घिसिंग से मुलाकात की। मंत्री घिसिंग ने नेपाल के विकास यात्रा में भारत के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आने वाले दिनों में निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई।

यह बैठक नेपाल के हालिया राजनीतिक परिवर्तन के बाद भारत के निरंतर राजनयिक जुड़ाव के हिस्से के रूप में हुई है। राजदूत श्रीवास्तव रविवार को सिंहदरबार पहुंचे और मंत्री घिसिंग से मुलाकात की। बैठक के दौरान भारतीय राजदूत ने मंत्री घिसिंग को जेन जी विरोध-प्रदर्शनों के बाद गठित अंतरिम सरकार में प्रमुख पोर्टफोलियो का कार्यभार संभालने पर बधाई देने के साथ ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऊर्जा, परिवहन, भौतिक बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के क्षेत्र में नेपाल का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

बैठक के बाद घिसिंग ने कहा कि भारत ने नेपाल के बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हम उस सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने नेपाल के विकास यात्रा में भारत के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आने वाले दिनों में निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई।

नेपाल में जेन-जी आंदोलन से राजनीतिक परिवर्तनों के बाद से भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव अंतरिम सरकार को पूर्ण सहयोग देने के लिए निरंतर मंत्रियों के संपर्क में हैं। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ बैठक की और नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंतरिम मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्यों के साथ उनकी हालिया बैठकें नेपाल के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने और रणनीतिक सहयोग देने में भारत की रुचि का संकेत है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More