भारतीय हॉकी का शताब्दी जश्न: 50 दिन शेष, हॉकी इंडिया ने शुरू किया काउंटडाउन

News Saga Desk

नई दिल्ली | भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक मौके को देशभर में बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हॉकी इंडिया ने आज से 50 दिन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है, जो 7 नवंबर 2025 को विशेष समारोह के साथ समाप्त होगा। यह जश्न उस सफर का प्रतीक होगा जो 1925 में पहले राष्ट्रीय खेल निकाय के गठन से शुरू हुआ और जिसने भारत को अब तक के सबसे ज्यादा आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए।

हॉकी इंडिया ने बताया कि जश्न का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही साझा किया जाएगा, लेकिन इस मौके पर हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को याद किया गया। भारत ने 1928 से 1980 तक आठ बार ओलंपिक गोल्ड जीता, जो आज तक किसी भी देश का सर्वाधिक है। यही नहीं, ओलंपिक इतिहास में भारत के लिए यह किसी एक खेल में सर्वाधिक पदकों का रिकॉर्ड भी है।

1964 टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले दिग्गज गुरबक्स सिंह ने कहा, “भारत में पहला हॉकी टूर्नामेंट बीटन कप 1895 में खेला गया। 1925 में नेशनल हॉकी एसोसिएशन बनी और सिर्फ तीन साल बाद 1928 में हमने ओलंपिक गोल्ड जीत लिया। ध्यानचंद के दौर में भारत ने दुनिया पर पूरी तरह दबदबा बनाया।” उन्होंने याद दिलाया कि ब्रिटेन ने 1948 तक हॉकी टीम नहीं उतारी क्योंकि उन्हें भारत से हारने का डर था। स्वतंत्रता के बाद लंदन में ब्रिटेन को हराना भारत के इतिहास के सबसे गौरवशाली पलों में से एक था।

गुरबक्स सिंह ने बर्लिन ओलंपिक की यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस समय धन की कमी थी और जर्मनी जाने के लिए करीब 35 लोगों ने, जिनमें रियासतों के शाही परिवार भी शामिल थे, 100 से 500 रुपये तक का योगदान दिया। इस तरह 50,000 रुपये जुटाए गए और टीम को जहाज से जर्मनी भेजा गया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व दिग्गज डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “नई पीढ़ी को हॉकी के इस स्वर्णिम इतिहास से अवगत होना चाहिए। हमारा प्रयास है कि शताब्दी समारोह के माध्यम से उन गौरवशाली दिनों को दोबारा जिया जाए। आज से शुरू हुआ 50 दिन का काउंटडाउन उसी दिशा में एक कदम है।”

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More