मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रांची, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है। वह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को पोस्ट कर लिखा कि राज्य सरकार में साथी मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने भी मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के निधन पर संवेदना प्रकट की है। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करें।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More