मछली के थोक व्यवसायी से मारपीट,व्यवसायी नें 4 लाख 60 हजार छीनने का लगाया आरोप

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड नंबर सात स्थित सिवान टोला गांव में मछली के थोक व्यवसायी से मारपीट करने का घटना सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी अपनी दुकान से मछली बेचकर घर लौट रहा था।पीड़ित व्यवसायी के अनुसार कुछ लोगो ने अचानक हमला कर दिया और बिक्री का 4.60 लाख रूपया सहित सोने की सिकड़ी छीन लिया गया।

हमला में मछली व्यवसाई का सिर फट गया है। जख्मी मछली व्यवसाई नारायण सहनी का पुत्र राजन कुमार बताया गया है। जिसे इलाज के लिए परिजन सीएचसी हरसिद्धि में ले गए। जहां के चिकित्सको ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मोतिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उसके बयान के आधार पर परिजनो ने थाना में आवेदन दिया है।

उसने बताया कि वे सोनवर्षा चौक पर मछली का होल सेल दुकान किए है। वहां से लौटने के दौरान श्रीलाल सहनी, रामविनय सहनी, रूपेश सहनी, सुरेंद्र सहनी व परवेश सहनी ने घेरकर लोहा के रॉड से हमला कर दिया।

जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। झोला में रखे 4.60 लाख रूपया व गले से सोने की सिकड़ी छीन लिया। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More