मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर करें सूचीबद्ध : के रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है। इस कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। इसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही उक्त मतदान केंद्रों के लिए नए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाईन बैठक कर रहे थे। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा है कि मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें। इसके लिए पदाधिकारी अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नक्शा, गुगल अर्थ व्यू मैप और की-मैप भी तैयार करा लें।

कहा कि आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व संशोधन गतिविधि के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर लें। त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करें।

इस अवसर पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनिल कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More