महिला एशिया कप के सुपर-4 में अजेय अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम

News Saga Desk

नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम महिला एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में अपने अजेय अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हांगझोउ में चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अहम चरण में भारत का सामना मेज़बान चीन, मौजूदा चैंपियन जापान और कोरिया जैसी मजबूत टीमों से होगा।

भारत ने पूल-बी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से मात दी, उसके बाद जापान से 2-2 की रोमांचक ड्रॉ खेली और फिर सिंगापुर को 12-0 से हराते हुए धमाकेदार अंदाज में सुपर-4 में जगह बनाई।

भारतीय फॉरवर्ड नवनीत कौर और मुमताज़ खान बेहतरीन लय में नज़र आईं और पूल चरण में पांच-पांच गोल दागे। टीम को उनसे सुपर-4 में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस चरण में सभी चार टीमें भारत, चीन, जापान और कोरिया एक-दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी, जबकि शेष दो टीमें तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करेंगी। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को कोरिया से, 11 सितंबर को चीन से और 13 सितंबर को जापान से होगा। पिछले पांच मुकाबलों में भारत ने कोरिया पर बढ़त बनाए रखी है। तीन मैच भारत ने जीते हैं, एक कोरिया के नाम रहा और एक ड्रॉ पर खत्म हुआ।

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “हम टीम की शुरुआत से खुश हैं। खिलाड़ियों ने अच्छा इरादा दिखाया है, अनुशासन बनाए रखा और आक्रामक मौकों को भुनाया है, लेकिन सुपर-4 चरण बिल्कुल अलग चुनौती होगी। हमारा ध्यान डिफेंस को मजबूत रखने और मौकों को गोल में बदलने पर होगा। यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए निरंतरता और संयम बेहद अहम होंगे। खिलाड़ी जिम्मेदारी समझते हैं और भारतीय जर्सी पहनने का गर्व भी महसूस करते हैं। मुझे विश्वास है कि हम अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखते हुए लक्ष्य हासिल करेंगे।”

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More