माटिगढ़ गोवर्धन पर्वत परिसर में बुधवार को श्रद्धा और हर्षो उल्लास के साथ दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन

News Saga Desk

बाघमारा | माटिगढ़ गोवर्धन पर्वत परिसर में बुधवार को श्रद्धा और हर्षो उल्लास के साथ दो दिवसीय गोवर्धन पूजा का समापन हुआ. इस अवसर पर यादव समाज के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत एवं गौ माता की पूजा अर्चना की.

पूजा अनुष्ठान का समापन पंडित परशुराम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया.कार्यक्रम में यजमान के रूप में सुरेंद्र यादव और रीता देवी बैठे थे। पूरे दिन मंदिर परिसर में 24 घंटा अखंड हरि कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. पूजन के उपरांत भक्तों के बीच महा प्रसाद खीर का वितरण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तगणो ने ग्रहण किया.

पूजन कार्यक्रम में अथिति के रुप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, योगेंद्र यादव, महेंद्र यादव, तारकेश्वर यादव, मोहन यादव शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में बैजनाथ यादव, लगनदेव यादव, सुरेन्द्र यादव, इंदल यादव, गोपाल मिश्रा, इन्द्रासन यादव,राजेंद्र प्रसाद, नकुल महतो, गोपाल चंद्र गोप, पप्पू सिंह, सोखी मांझी, अरविंद दूबे, शिवशंकर यादव, सुरेश महथा, केशव पासवान, राजकुमार यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा. विदित हो की पिछले 24 वर्षों से दीवाली उत्सव के बाद काफी हर्षोल्लास के साथ यादव समाज एवं स्थानीय लोगों द्वारा इस गोवर्धन पहाड़ में भगवान गोवर्धन का पुजा किया जाता है.

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More