मारवाड़ी युवा मंच ने रांची में मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाई दिवाली

News Saga Desk

रांची | रांची के मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण शाखा ने रविवार को मूक बधिर स्कूल, निवारणपुर और आदिम जनजातीय बच्चों के साथ मिलकर प्रकाश पर्व दीपावली मनाया। अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा और शाखा के पूर्व अध्यक्ष बलबीर जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए।

रोहित शारदा ने इस अवसर पर कहा कि आनंद सभी के लिए होनी चाहिए। अपने बच्चों के साथ तो सभी त्योहार का आनंद लेते हैं, लेकिन जिनके साथ कोई नहीं, उनके साथ त्योहार मनाने का एक अलग ही आनंद है। उन्होंने दीप के साथ फुलझड़ियां, मिठाई और फल देकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

शाखा के पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन ने कहा कि हम अपने सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम को अपने शाखा में आयोजित कर पा रहे हैं, इसके लिए नई टीम के सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं।

कार्यक्रम में निवारणपुर श्री राम मंदिर के मुख्य पुरोहित महंत ओमप्रकाश शरण ने भी बच्चों के बीच मिठाई, फल और पटाखों का वितरण किया। उन्होंमे बच्चों को आशीर्वाद भी दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ रामपुरिया ने किया। मंच का संचालन सचिव राघव शारदा एवं धन्यवाद ज्ञापन आशीष मंगल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मयंक बेगानी,अक्षत रोहित शारदा, सुंदर मुंडा, सिद्धि शारदा, आशीष जोशी,श्लोक शारदा, तेजस रामपुरिया सहित अन्य लोग शामिल थे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More