मुख्यमंत्री नीतीश आज बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनराें काे भेजेंगे 1227.27 करोड़ रुपये

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 1.11 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के 1.11 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों को आज मुख्यमंत्री डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1227.27 करोड़ रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

यह पहली बार होगा जब लाभार्थियों को बढ़ी हुई मासिक पेंशन राशि 1100 रुपये मिलेगी, जिसे पहले 400 रुपये प्रति माह से बढ़ाया गया था। इस फैसले का लाभ विशेष रूप से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलेगा।

राज्यभर में होगा भव्य आयोजन

राज्य सरकार चुनावी साल में इस कार्यक्रम काे बड़े स्तर पर आयोजित कर रही है। सभी 38 जिलों के मुख्यालयों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 पंचायतों और 43 हजार से अधिक राजस्व गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार का दावा है कि इन आयोजनों में पूरे बिहार से 60 लाख से ज्यादा लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More