मुख्यमंत्री पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स की दिशा में कदम बढ़ाएं : बाबूलाल

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स की हालत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से कहा है कि पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।

मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में आगे लिखा है कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के जर्जर भवन लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। दीवारों से गिरता प्लास्टर, दरारें और जलजमाव न केवल मरीजों, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की जान को भी खतरे में डाल रही हैं। हाल ही में एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में हुई दुर्घटना के बावजूद राज्य सरकार ने इससे कोई सबक नहीं लिया है।

बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी निशाने पर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव ने रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।

वहीं उन्होंने कहा कि रिम्स की जर्जर दीवारें हेंमत सरकार की नाकामी की गवाही दे रही है। हर गिरती ईंट, टपकती छत मुख्यमंत्री हेमंत सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत है।

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More