यशस्वी जायसवाल का नाबाद शतक, भारत ने पहले दिन 2 विकेट पर बनाए 318 रन

News Saga Desk

नई दिल्ली | यशस्वी जायसवाल के बेहतरीन नाबाद शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 2 विकेट पर 318 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इससे पहले आज सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिला और पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। इसी स्कोर पर जोमेल वारिकन ने केएल राहुल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। राहुल ने 38 रन बनाए।

इसके बाद यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इस दौरान यशस्वी ने अपना शतक भी पूरा किया और सुदर्शन ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। दोनों ने दूसरे निकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। 251 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को वेरिकन ने तोड़ा। उन्होंने सुदर्शन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। सुदर्शन ने 87 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद गल और जायसवाल ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच अब तक 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 2 विकेट पर 318 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 173 रन और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट जोमेल वेरिकन ने लिया।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More