News Saga Desk
रांची। आजसू पार्टी की युवा इकाई द्वारा चलाए जा रहे ‘युवा आजसू की दस्तक : हर घर तक’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया। अभियान की औपचारिक शुरुआत पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की। सदस्यता अभियान की शुरुआत रांची यूनिवर्सिटी गेट के समीप की गई।
इस अवसर पर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी ने संघर्ष के बल पर झारखंड राज्य का निर्माण किया है और आज भी जनता को झारखंड के सर्वांगीण विकास की उम्मीद आजसू से ही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से आजसू पार्टी हर घर तक पहुंचेगी और लोगों को संगठन से जोड़ेगी।
केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू की युवा और छात्र इकाइयां लगातार जनमुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। छात्रवृत्ति जैसे अहम मुद्दे पर आजसू ने सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी होने के बावजूद रांची महानगर के नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में युवा आजसू का यह सदस्यता अभियान रांची महानगर के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा।
केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने कहा कि छात्र और युवा बड़ी संख्या में आजसू से जुड़ रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आजसू का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में युवा आजसू प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश, छात्र आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जिला परिषद सदस्य बबीता कुमारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, कुमोद वर्मा, डॉ. पार्थ तिवारी, शहजाद खान, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, दयाशंकर झा, विशाल महतो, सुरेन्द्र लिंडा, राकेश रौशन, संजय ठाकुर, कौशल तिवारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दर्जनों लोगों ने ली युवा आजसू की सदस्यता
इस मौके पर चंदा देवी, कोमल वर्मा, रिया कुमारी, प्रिंस गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, कुमकुम, गुड्डी, दीक्षा, आरती, रूबी, मधु देवी, रीतू देवी, सूरज कुमार, आस्था, विकास वर्मा, दीपिका, नीरू, पुतुल देवी, दीपक कुमार, विकास, मीनू गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण की।
No Comment! Be the first one.