रघुवर दास पहुंचे चतरा, भद्रकाली मंदिर में की पूजा

 News Saga Desk

चतरा : ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को चतरा पहुंचे। दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे आज यहां प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की। यहां पहुंचने के बाद चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता सहित अन्य ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चतरा आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता रघुवर दास का इटखोरी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद रघुवर दास ने ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने कहा की मैं जगत-जननी मां भद्रकाली माता से आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ की धरती ओड़िसा वहां के लोगों की सेवा करने गया था। मैं खुश हूं कि मैं अपने जन्म भूमि और कर्मभूमि झारखंड के लोगों की सेवा के लिए फिर से उपस्थित हुआ हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना मां के आशीर्वाद और शक्ति लिए कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता। मैंने मां से शक्ति मांगी कि झारखंड की गोद में जो भी गरीबी पलती है उस गरीबी को दूर करने में मां मुझे शक्ति दे। इस दौरान भाजपा की सदस्यता पुनः ग्रहण कर राज्य की सक्रिय राजनीति में रघुवर की एंट्री पर झामुमों रिटायर नेता की वापसी के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई ना तो टायर्ड होता है और ना ही रिटायर्ड। मैं कार्यकर्ता के रूप में पार्टी और राज्य के लोगों की सेवा करने की सोच के साथ लौटा हूं। पार्टी जो जिम्मेवारी देगी मैं उसे स्वीकार कर जनहित में संगठन के निर्देशों का पालन करूंगा।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More