राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, पंजाब किंग्स को उसके घर में 50 रनों से हराया

News Saga Desk

मोहाली। आईपीएल के 18वें सीजन में शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को उसके घरेलू मैदान मुल्लांपुर में 50 रनों से करारी शिकस्त दी। पंजाब की यह इस सीजन की पहली हार रही, जबकि राजस्थान ने दमदार वापसी के संकेत दिए हैं।

मैच की शुरुआत पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने से हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में 67 रन (45 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 38 रन बनाए। अंतिम ओवर्स में रियान पराग (नाबाद 43) और ध्रुव जुरेल (13) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम दबाव में दिखी। पहले ही ओवर में जॉफ्रा आर्चर ने प्रियांस आर्या को बोल्ड कर शुरुआत में ही झटका दिया। अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर भी आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजों के आउट होने की लाइन लग गई। प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस भी जल्दी पवेलियन लौटे। हालांकि नेहाल वढेरा (62 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (30 रन) ने 88 रनों की साझेदारी कर मैच में जान फूंक दी, लेकिन 15वें ओवर के बाद दोनों के आउट होते ही पंजाब की पारी बिखर गई। पूरी टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी।

राजस्थान की ओर से आर्चर ने तीन, संदीप शर्मा और मथीशा तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए। हसारंगा और कुमार कार्तिकेय को एक-एक सफलता मिली।

कप्तान सैमसन के नाम रिकॉर्ड

आज के मैच में मिली जीती के बाद संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्य के कप्तान के रूप में इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत के रिकॉर्ड के लिए दिग्गज ‘स्वर्गीय’ शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई आइकन ने 55 मैचों में 31 जीत दर्ज की थीं, लेकिन आज पंजाब के हराते ही यह रिकॉर्ड अब संजू सैमसन के नाम हो गया। संजू की कप्तानी में राजस्थान ने 62 मैचों में 32 में जीत दर्ज की है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More