रांची में थाना प्रभारी बनने के लिए पैरवी कराने वाले पदाधिकारी होंगे सस्पेंड

News Saga Desk

रांची : राजधानी रांची में थाना प्रभारी बनने के लिए पैरवी कराने वाले पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड होंगे। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान यह बात कही।

रांची में कई पुलिस पदाधिकारी अलग-अलग थानों में थाना प्रभारी बनने के लिए अलग-अलग जगहों से पैरवी करवा रहे हैं। ऐसे में एसएसपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी तरह की पैरवी हुई तो 24 घंटे के अंदर उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर हो या सब-इंस्पेक्टर, जो काम और क्राइम कंट्रोल में बेहतर होगा, उसे ही थाना प्रभारी बनाया जाएगा लेकिन यदि कोई यह सोच रहा है कि पैरवी करके उसे थाना मिल जाएगा, तो यह उसकी गलतफहमी है। उसे सीधे सस्पेंड किया जाएगा।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More