रांची में नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

News Saga Desk

रांची | नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्‍न जिलों में व्रतियों ने शुद्ध रूप से नहा-धोकर नेम और निष्ठा का पर्व छठ की शुरूआत की।

सुबह से ही व्रति नहाय खाय की तैयारियों में जुटे रहे और स्नान कर घर की शुद्धि कर अरवा चावल, कददू की सब्जी और चने की दाल का प्रसाद बनाकर भगवान सूर्य को नमस्कार कर ग्रहण किया और प्रसाद स्वरूप इसे प्रियजनों को खिलाया। कई व्रती गेहूं सुखाते हुए भी देखी गईं।

26 अक्टूबर (रविवार) को खरना पर व्रती खीर का भोग अर्पित कर ग्रहण करेंगी। खीर के प्रसाद को आस-पास के लोग और प्रियजनों को भी खिलाया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे का उपवास शुरू हो जाएगा।

27 अक्टूबर (सोमवार) को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और दूसरे दिन 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उदीयमान भगवान भुवन भास्कार को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रति पारण करेंगी। इसी के साथ ही सर्फलदायी महापर्व छठ का समापन होगा।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More