रांची रेल मंडल में अंतर मण्डलीय शतरंज टूर्नामेंट का शुभारंभ

NEWS SAGA DESK

 रांची। आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष सेरसा रांची श्री जसमीत सिंह बिंद्रा ने हटिया स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में अंतर मण्डलीय शतरंज टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तथा टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी।
इस टूर्नामेंट में दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय एवं रांची, चक्रधरपुर, आद्रा तथा खडगपुर चारो मंडल के कुल 28 खिलाड़ी भाग ले रहें है। टूर्नामेंट के सभी मैच छः राउंड में खेले जाएंगे तथा फाइनल मैच सोमवार को खेल जाएगा। 
      इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री हेमराज मीना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजू तिर्की, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीडा अधिकारी श्री निशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री साकेत कुमार, अन्य शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी, सेरसा रांची के महासचिव श्री ओमप्रकाश ठाकुर तथा मंडल के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

Read More