रामगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगेगा अंकुश : डीसी

रामगढ़, रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज में गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

एसपी अजय कुमार की मौजूदगी में डीसी ने सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को इस निर्देश का अनुपालन तत्काल करने को कहा। सबसे पहले डीएमओ निशांत अभिषेक के द्वारा अवैध खनन की विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी डीसी और एसपी को दी गई। चितरपुर प्रखण्ड के भुचुंगडीह क्षेत्र में स्थित अवैध मुहानों में लगी आग की जानकारी दी गई।

डीसी के जरिये एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। आग पर काबू पाने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीसीएल महाप्रबंधक एवं अंचल अधिकारी चितरपुर सहित अन्य अधिकारियों को आग पर काबू पाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

प्रभावी तरीके से अवैध खनन के खिलाफ हो करवाई

डीसी ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीसी ने कहा कि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने एवं अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करें। संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही अवैध मुहानों से किसी भी तरह का कोई भी खनन कार्य न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बालू खनन पर रोक लगाएं सीओ और थाना प्रभारी

बैठक के दौरान डीसी और एसपी ने बालू के अवैध खनन पर भी रोक लगाने को कहा। सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि बालू घाट पर होने वाले अवैध खनन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाएं। बैठक में डीएफ हो नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More