राष्ट्रपति मुर्मु 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर, सोमनाथ और द्वारकाधीश मंदिर में करेंगी दर्शन

News Saga Desk

नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे सोमनाथ मंदिर, गिर राष्ट्रीय उद्यान, द्वारकाधीश मंदिर और गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति 9 अक्टूबर की शाम को राजकोट पहुंचेंगी। 10 अक्टूबर को वे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। इसके बाद गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी और सासन गिर में स्थानीय आदिवासी समुदाय से बातचीत करेंगी तथा 11 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करेंगी एवं अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More