रोहतास-कैमूर की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी एनडीए : सम्राट चौधरी

News Saga Desk

पटना | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा बिहार की जनता एकबार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। जनता के आशीर्वाद से हम रोहतास-कैमूर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर विजयी होंगे और एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन में हिस्सा लिया।

सम्राट चौधरी सासाराम से स्नेहलता (राष्ट्रीय लोक मोर्चा), मोहनियां से संगीता कुमारी (भाजपा) और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह (भाजपा) के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के बाद तीनों जगहों पर आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया और कहा कि बिहार रफ्तार पकड़ चुका है और अब विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि संगीता कुमारी दलित समाज की बेटी है। वो आपकी आवाज को मजबूत करेगी। आप अपना स्नेह और समर्थन उन्हें दें और एनडीए को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार का बजट 6 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये हो गया है। 50 गुणा से ज्यादा बढ़ा बजट बदलते बिहार का प्रमाण है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा- सासाराम, मोहनियां और रामगढ़ समेत रोहतास जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र की जनता एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है। बिहार की जनता विकास के साथ है और एनडीए सरकार को दोबारा सत्ता में लाकर एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More