लातेहार में मृत अवस्था में मिला हाथी का बच्चा

News Saga Desk

लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बघोता टोला में रविवार को जंगली हाथी का एक बच्चा मृत पाया गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृत हाथी के बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने धान के खेत के बगल में एक हाथी के बच्चे को गिरा हुआ देखा । ग्रामीणों ने पाया कि हाथी का बच्चा मर चुका था । इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद डीएफओ प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर फॉरेस्ट अधिकारी विजय शंकर शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के बाद मामले की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद मृत हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया । फॉरेस्ट अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हाथी के बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कल रात लगभग 10 से 12 की संख्या में जंगली हाथी गांव की ओर आए थे और धान के खेत में पहुंचकर फसल को बर्बाद किए थे। संभावना है कि झुंड में दबकर हाथी के बच्चे की मौत हुई होगी।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More