लूटपाट करने वाले अपराधिक गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार , हथियार और जेवर बरामद

News Saga Desk

गिरिडीह : लूटपाट करने वाले आपराधिक गिरोह के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पचम्बा थाना इलाके के करहरबारी निवासी भोला सिंह, माथाडीह निवासी मो समीर अंसारी, मुफ्फसिल थाना इलाके के पपरवाटांड निवासी अजय दास और राजू कुमार दास, जमुआ थाना इलाके के कुरूमटांड निवासी छोटू सिंह एवं धनबाद जिले के झरिया थाना इलाके के साहना पहाड़ी निवासी मुनेश्वर बेलदार शामिल है । इनके पास से बरामद सामानों में 10 पीस चांदी की पायल, 2 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाइट अपाचे मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त रेड होंडा बाइक शामिल है।

एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 22 मई को जमुआ थाना इलाके के पोबी मोड़ से आगे लूटपाट की घटना घटी थी। यहां द्वारपहरी चौक स्थित विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी को वाइट अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर फायरिंग कर जेवरात एवं पांच हजार रुपया से भरा बैग लूट लिया। फायरिंग से विशाल घायल हो गया था ।

इस मामले को लेकर जमुआ थाना में कांड अंकित किया गया था । घटना को देखते हुए खोरी महुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में 12 अधिकारियों के साथ तकनीकी शखा की टीम और पुलिस बल को शामिल किया गया। टीम ने छानबीन शुरू की और छह अपराधियाें को गिरफ्तार करते हुए जमुआ – धनवार में घटित तीन कांडों का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आराेपिताें की निशानदेही पर इस कांड में लूटे गये जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल और दो मोटर साइकिल बरामद किया गया ।

एसपी ने बताया कि जमुआ और धनवार में घटित कांड का मास्टरमाइंड भोला सिंह है| अभी इन कांडों में शामिल एक अपराधी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में से छोटू सिंह के खिलाफ 15 , राजू कुमार दास के खिलाफ पांच, मास्टरमाइंड भोला सिंह के खिलाफ नौ और झरिया के मुनेश्वर बेलदार के खिलाफ तीन कांड दर्ज है। साथ ही पचम्बा थाना इलाके के माथाडीह निवासी मो समीर और मुफ्फसिल थाना इलाके के अजय दास के खिलाफ दो-दो कांड दर्ज है ।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More