News Saga Desk
भागलपुर | विश्व छात्र दिवस पर बुधवार को जिले के मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों के बीच क्विज के साथ निबंध, नवाचार सोच तथा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया।
इसके पहले विद्यालय परिवार मिसाइल मैन डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन कर उनके आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वहीं विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को हाथ धुलाई के सात चरणों का अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक वीणा कुमारी, शिक्षक शाहिना खातुन, अभिनाश सरोज, भारती कुमारी, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, मीनाक्षी कुमारी, शारिका निगार, फूल कुमारी, कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
No Comment! Be the first one.