शताब्दी वर्ष में मंडल स्तर तक पहुंचेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : डॉ मुरारी कुमार

News Saga Desk

सहरसा | नया बाजार पीडी स्थित भारतीय मंडल शाखा द्वारा रविवार को बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में कल दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य शिक्षक आशीष कुमार एवं नगर कार्यवाह श्रवण कुमार के निर्देशन में एकल गीत सुभाषित अमृत वचन प्रार्थना एवं बौद्धिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख डॉ मुरारी कुमार ने गुरू के महत्व, भगवा ध्वज ही गुरू क्यों,धन समर्पण क्यों,विशुद्ध तत्व का बोध कराने कभी अशुद्ध नही होता है।इसलिए गुरू को ब्रह्म विष्णु महेश के स्वरूप में पूजते है।गुरू का अपमान अक्षम्य है।

गुरू सदैव सम्मानित होते है।गुरू का अपमान ईश्वर भी क्षमा नही करते है।संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार नें तत्व रूपी भगवा ध्वज को गुरू रूप में स्थापित कर स्वयंसेवकों द्वारा गुरू दक्षिणा की परम्परा विकसित किया उसी राशि सें संघ का संगठन कार्य विस्तार होता है।संघ के शताब्दी वर्ष में पूरे वर्ष सात कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।संघ की शाखा का विस्तार मंडल स्तर तक पहुंच जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर गोपाल शरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संघ सेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष है। संघ के द्वारा दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति एवं चरित्र निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र अति प्राचीन है। हमारे ऋषियों मुनियों ने काफी शोध एवं अनुसंधान के माध्यम से सनातन धर्म को विकसित किया गया है।ऐसे में हम सबों का कर्तव्य बनता है कि गांव-गांव में शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण हो।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र बचेगा तो धर्म बचेगा और धर्म के आधार पर भारत विश्व गुरु बनेगा। इसके लिए हमसबको तन मन धन से समर्पण की आवश्यकता है। डॉक्टर हेडगेवार ने राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के लिए भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए जन-जन में स्थापित किया।इस मौके पर अभिनय कुमार सिंहा, अनुज कुमार,लोकेश कुमार,गौरव कुमार, डॉ ज्योति श्रीवास्तव,विजय कुमार,लव कुमार, युग कुमार,रामनंदन कुमार, मनोज कुमार,पन्ना लाल सहित अन्य मौजूद रहें।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More