श्री राम जन्मभूमि में श्रीराम लला का जन्मोत्सव , हो रहा अभिषेक

News Saga Desk

अयोध्या।सूर्य देव किरणों से करेंगे चार मिनट तक भगवान का अभिषेक। श्रीराम जन्मभूमि में राम नवमी पर श्री राम लला भगवान के जन्मोत्सव के लिए वैदिक विधि विधान से अभिषेक प्रारम्भ हो गया है। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और उसी समय से उनके कुल देवता सूर्य उनका अपनी किरणों से अगले चार मिनट तक भगवान के ललाट पर उनका सूर्य तिलक से अभिषेक करेंगे। राम भक्तों के लिए आज मंदिर से सीधा लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है।

आज भगवान का अभिषेक प्रातः 9 बजकर 30 मिनट से प्रारम्भ हुआ है, जो एक घंटे तक होगा। अभिषेक करने के उपरांत भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। उसके बाद भगवान को 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा।

राम जन्मोत्सव को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धूमधाम से मना रहा है। जन्मोत्सव पर प्रतिदिन श्री राम लला के सामने बधाई गायन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हो रहा है। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि चैत्र राम नवमी के अवसर पर दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और उसी समय से उनके कुल देवता सूर्य उनका अपनी किरणों से अगले चार मिनट तक उनका अभिषेक करेंगे। अभिषेक के उसके उपरांत भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। उसके बाद भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। भगवान श्रीराम ने सूर्य वंश में जन्म लिया है। इसलिए सूर्य तिलक का कार्यक्रम हो रहा है।

मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रतिदिन प्रातः काल श्रीरामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण का नवान्ह पाठ किया जा रहा । भगवान श्रीराम के जन्म का साक्षी बनने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या में जमी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किये है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More