सऊदी अरब 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन से एक कदम दूर, इंडोनेशिया पर दर्ज की रोमांचक जीत

News Saga Desk

जेद्दाह | सऊदी अरब ने बुधवार को इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा दिया। अब अगले मंगलवार को इराक के खिलाफ जीत उसे ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के साथ सीधे विश्व कप में जगह दिला देगी। यह उसका सातवां विश्व कप होगा।

एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे दौर में केवल दो समूहों के विजेताओं को स्वचालित रूप से विश्व कप का टिकट मिलेगा, जबकि उपविजेताओं को पांचवें राउंड में खेलना होगा।

मैच में इंडोनेशिया ने शानदार शुरुआत की। 11वें मिनट में केविन डिक्स ने पेनल्टी पर गोल दागा। हालांकि, सिर्फ छह मिनट बाद सालेह अबू अल-शमात ने बराबरी का गोल कर दिया। 37वें मिनट में फिरास अल-बुरैकान ने पेनल्टी के जरिए सऊदी अरब को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में अल-बुरैकान ने एक और गोल कर टीम की स्थिति मजबूत की। हालांकि, 89वें मिनट में केविन डिक्स ने अपनी दूसरी पेनल्टी पर गोल कर इंडोनेशिया को वापसी की उम्मीद दी। स्टॉपेज टाइम में मोहम्मद कान्नो को रेड कार्ड मिला, लेकिन मेजबान टीम ने बढ़त बरकरार रखी।

अगर इंडोनेशिया शनिवार को इराक से हारता है तो उसका 1938 के बाद पहली बार विश्व कप में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। इससे पहले ग्रुप ए में कतर और ओमान के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

कतर के कोच जूलन लोपीतेगुई ने कहा, “हमने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। विपक्ष ने डिफेंस में मजबूती दिखाई, लेकिन इसके बावजूद हमने कई मौके बनाए। दुर्भाग्य से उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाए।”

वहीं ओमान के कोच कार्लोस क्यूरोज़ ने कहा, “आज का ड्रॉ दोनों टीमों के लिए सबसे अच्छा परिणाम है। हार से हमारे क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को झटका लग सकता था। हम अब यूएई के खिलाफ मैच की तैयारी पर ध्यान देंगे।”

गौरतलब है कि एशिया से कुल 8 टीमों को स्वचालित जगह मिलेगी। जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान और जॉर्डन पहले ही जून में तीसरे राउंड से क्वालीफाई कर चुके हैं।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More