समाज को स्वामी विवेकानंद व बाबा साहेब अंबेडकर ने नई दिशाः मनोहर लाल

NEWS DESK SAGA

रोहतक। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र को स्वामी विवेकानंद तथा बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर ने नई दिशा दी। समाज कल्याण तथा राष्ट्र उत्थान में इन दोनों महान विभूतियों को विशेष, अतुलनीय योगदान है। रविवार को केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित संविधान गौरव समारोह तथा राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्र के युवाओं को विशिष्ट दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। संविधान के रचयिता बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के जरिए देश को समानता, समरसता, पंथ निरपेक्षता, जन कल्याण का संदेश दिया। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संवैधानिक भावना को ध्यान में रखते हुए पूरे राष्ट्र में समावेशी विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक संशोधन भी जन कल्याण तथा लोक हित में किए हैं। राष्ट्र में वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सुनिश्चित किया है। भारतीय संविधान को डायनैमिक संविधान की संज्ञा मनोहर लाल ने दी।

संविधान गौरव समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर करार दे नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर या सरदार पटेल उस समय प्रधानमंत्री बन सकते थे। यही नहीं इस कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया और कहां कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। वास्तव में कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में हमेशा संशोधन किए हैं। जबकि मौजूदा मोदी सरकार ने देश हित में संविधान में संशोधन किए हैं।

Read More News

चिराग पासवान का बयान: NDA में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, मांझी को बताया अभिभावक—कहा, कुछ भी कह सकते हैं

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को...

जनता को खूब लुभा रही हैं नीतीश सरकार की योजनाएं, ग्रासरूट लेवल पर मिल रही जबरदस्त स्वीकार्यता

बीते 20 सालों से लगातार बिहार की जनता के लिए समर्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और रणनीतियों...

गढ़वा में केंद्रीय मंत्री की 2,460 करोड़ की सौगात, रांची में गडकरी करेंगे 558 करोड़ की लागत वाले रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी...

JDU के बाद अब BJP कार्यालय में भी PM-CM की तस्वीर: जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश, विपक्ष ने कसा तंज—चिराग, मांझी, कुशवाहा को क्यों भूला

JDU कार्यालय में CM नीतीश के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई गई। इसके 24 घंटे के अंदर भाजपा...

Read More