सरकार ने एनसीडीआरसी में सदस्य पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) में सदस्य के रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि से पहले होने वाली किसी भी अतिरिक्त रिक्ति के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक उपभोक्ता मामले विभाग एनसीडीआरसी में रिक्त पदों के लिए 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांग कर रहा है, जिसमें योग्यता, अनुभव और खोज-सह-चयन समिति से व्यक्तिगत बातचीत के आधार पर चयन किया जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार https://jagograhakjago.gov.in/NCDRC के जरिए 24 अक्‍टूबर तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की एक प्रति निर्धारित दस्तावेज के साथ अवर सचिव (सीपीयू), उपभोक्ता मामले विभाग, कमरा संख्या 466-ए, कृषि भवन, नई दिल्ली को भी देनी होगी।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More