सांसद पर हमला, भाजपा ने बताया बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज

News Saga Desk

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मु गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोमवार को इस घटना निंदा करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज है। उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जबवे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब तृणमूल कांग्रेस और राज्य प्रशासन गायब था। भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य करने में लगे हुए थे। ऐसे में उन पर हमला किया जा रहा है। यह तृणमूल कांग्रेस का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और मदद करने पर लोगों को पीट कर सजा दी जाती है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचा था, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके सिर पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष भी इस हिंसा में घायल हुए हैं।

मुर्मू और स्थानीय विधायक शंकर घोष समेत अन्य भाजपा नेताओं पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया जब वे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं उससे पहले हुए इस हमले के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More