सीएम के बाद वित्त मंत्री के पास सर्वाधिक बजट

रांची। हेमंत कैबिनेट के 11 मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पिछली सरकार में झामुमो, कांग्रेस और राजद के पास जो विभाग थे, इस बार भी वही विभाग मिले हैं। विभागों के बजट बताते हैं कि जेएमएम के चार मंत्रियों से अधिक कांग्रेस कोटे के मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बजट है।

पूरे मंत्रालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ही पावरफुल मंत्री हैं। उनके पास चार विभाग हैं। इसका कुल बजट 25,613.86 करोड़ है। इनमें से अब तक 10398.70 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं और चार महीने में 15,215.16 करोड़ रुपए खर्च करने हैं।

बजट के लिहाज से पावरफुल मंत्रियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह हैं। उन्हें तीन विभाग मिले हैं, जिनका कुल बजट 19,189.29 करोड़ रुपए है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन हैं।

हालांकि उनके पास दो ही विभाग हैं, लेकिन कुल बजट 12,928.36 करोड़ रुपए है। फिर नंबर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आता है। इनके पास तीन विभाग हैं, जिनका कुल बजट 12,119.21 करोड़ रुपए है। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू 6244.03 करोड़ रुपए के बजट के साथ पांचवें नंबर पर आते हैं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More