सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल | बोले, याद कीजिये क्या स्थिति थी

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर | सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां अपने 20 साल के कार्यकाल के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि पहले लोग शाम को घर से बाहर निकलने में डरते थे। आज पूरे बिहार में कोई भय में नहीं रहता है।

नीतीश कुमार ने कहा, हमारी सरकार लगातार 20 वर्षों से विकास के कामों में लगी हुई है, लेकिन हम लोगों के पहले जो सरकार थी, उसकी क्या स्थिति थी, वो याद कीजिए। शाम के समय के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद था। शिक्षा की भी यही स्थिति थी। सड़कें बहुत कम थीं और बिजली भी बहुत कम घरों में थी। लेकिन जब हमें मौका मिला, तो हमने सभी लोगों के लिए काम किया। अब किसी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाइचारे और शांति का माहौल है।

बताया अगले पांच साल का लक्ष्य

नीतीश कुमार ने आगे कहा, 10 लाख रोजगार की बात थी। अब उसके लिए इतना काम किया गया है कि जहां तक रोजगार की बात है, तो 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। हमने तय किया है कि आगामी पांच साल में हम लोग एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का किया जिक्र

सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा, हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गयी, जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार की राशि दी जा रही है। अब तक 1.21 करोड़ महिलाओं को ये राशि दी जा चुकी है। शेष महिलाओं को राशि देने हेतु तिथि निर्धारित कर दी गयी है। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी।

Read More News

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More